क्या ई20 का विरोध प्रायोजित था?
गडकरी ने दावा किया कि वह हंगामा स्वत:स्फूर्त नहीं था बल्कि पैसे देकर प्रायोजित किया गया था। गडकरी ने सवाल उठाया कि अगर ई20 का वह विरोध असली था तो अचानक थम कैसे गया? लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि वह ई20 का वह विरोध क्यों हुआ और अचानक थम क्यों गया। असली सवाल है यह है कि उस विरोध के पीछे कौन था और किसने पैसे लेकर विरोध शुरू किया?
द न्यूज लॉन्चर ब्यूरो
केंद्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि कुछ दिनों पहले ई20 यानी 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल के खिलाफ जो प्रदर्शन हुआ था और सोशल मीडिया में जो अभियान चला था, वह प्रायोजित था। पिछले दिनों नई दिल्ली में उद्योग परिसंघ सीआईआई और कन्फेडरेशन ऑफ सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक् चरर्स एसआईएएम के एक कार्यक्रम में गडकरी ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले ई20 पेट्रोल के खिलाफ काफी हंमामा मचाया गया था, जो अब पूरी तरह शांत हो गया है।
गडकरी ने दावा किया कि वह हंगामा स्वत:स्फूर्त नहीं था बल्कि पैसे देकर प्रायोजित किया गया था। गडकरी ने सवाल उठाया कि अगर ई20 का वह विरोध असली था तो अचानक थम कैसे गया? उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या अब इंजन की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं? लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि वह ई20 का वह विरोध क्यों हुआ और अचानक थम क्यों गया। असली सवाल है यह है कि उस विरोध के पीछे कौन था और किसने पैसे लेकर विरोध शुरू किया?
सवाल है कि नितिन गडकरी और केंद्र सरकार क्या यह पता नहीं लगा सकते हैं कि यह प्रोटेस्ट किसने प्रायोजित किया था और किसने, किसको पैसे दिए थे? जब यह पता चल गया है कि प्रायोजित रूप यह प्रदर्शन कराया गया तो यह पता लगाने में क्या समस्या है कि किसने प्रायोजित किया था? इस प्रोटेस्ट का चेहरा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल थे। क्या उनको किसी ने पैसा दिया था? यह मोटे तौर पर मध्य वर्ग और भाजपा समर्थकों का प्रोटेस्ट था।
प्रोटेस्ट के समय यह भी खबर आई थी कि गडकरी को बदनाम करने और उनके परिवार के इथेनॉल के बिजनेस को विवादों में घसीटने के लिए यह प्रोटेस्ट हो रहा है। तो क्या उसके पीछे कोई अंदरूनी राजनीति थी? नितिन गडकरी सक्षम मंत्री हैं। उनको निश्चित रूप से यह पता लगाना चाहिए कि किसने प्रोटेस्ट प्रायोजित किया था। अगर वे जानते हैं तो सार्वजनिक भी करना चाहिए।
Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Leave a Comment